चने की फसल में यूरिया कब देना चाहिए?

किसान भाइयों आज हम बात करेंगे चने की फसल में यूरिया खाद के प्रयोग के बारे में। चने की फसल में क्या हमें यूरिया का प्रयोग करना चाहिए? अगर प्रयोग करना चाहिए तो कितनी मात्रा लेना चाहिए? 

चने की फसल में यूरिया कब देना चाहिए?

चना एक दलहनी फसल है जीस कारण चने की जड़ो में गठबंधन पाई जाती है जिससे अपने आप ही नाइट्रोजन की पूर्ति पौधे में होती रहती है। इसलिए किसान भाइयों को चने की फसल में यूरिया का प्रयोग नहीं करना चाहिए, लेकिन कुछ किसान भाई अभी भी चने की फसल में यूरिया का प्रयोग करते हैं। किसान भाइयों अगर आपने बुवाई के समय कोई भी खाद्य उर्वरक नहीं दिया है या आपके खेत में पोषक तत्वों की कमी है, कमजोर जमीन में आपने चने की बुवाई करी है तो उस कंडीशन में किसान भाई चने की फसल में यूरिया का प्रयोग कर सकते हैं। खासकर की काबुली चने की फसल में किसान भाई यूरिया का प्रयोग करते हैं और उन्हें अच्छा रिज़ल्ट भी मिल रहा है। किसान भाइयों चने की फसल में आपको यूरिया का प्रयोग अपनी फसल के अनुसार करना चाहिए। अगर फसल में आप पानी लगा रहे हैं और बुवाई के समय कोई भी खाद नहीं दिया है और खेत में पौधे की बढ़वार उतनी अच्छी नहीं हो रही है तो किसान भाई यूरिया का प्रयोग चने की फसल में कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े:-279 गेहूं की जानकारी

यूरिया की मात्रा के बारे में बात करें तो किसान भाइयों एक एकड़ में केजी के आसपास आप यूरिया का प्रयोग कर सकते हैं। उसके बाद चने की फसल में पानी लगा सकते हैं। किसान भाइयों चने की फसल में यूरिया का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने में काफी अच्छा रिज़ल्ट भी मिलता है। चने की शुरुआती ग्रोथ अच्छी होती है। पौधे में फुटाव और शाखाएं बढ़ती हैं, जिससे फल फूलों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। किसान भाइयों चने की फसल के लिए यूरिया एक ग्रोथ प्रमोटर का काम करता है, जो चने की रुकी हुई ग्रोथ को भी बढ़ाता है। पौधे में फल फूलों को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए किसान भाइयों अगर आप भी चने की खेती कर रहे हैं चने की फसल कमजोर है, बड़वाड़ नहीं कर रही है तो उस कंडीशन में आप चने की फसल में। यूरिया का प्रयोग कर सकते हैं। जब भी आप पानी लगाएं तो यूरिया का प्रयोग करने के बाद आप पानी लगा सकते हैं। किसान भाइयों ज्यादा मात्रा में यूरिया का प्रयोग आपको नहीं करना हो सकता है कि ज्यादा मात्रा में यूरिया का प्रयोग करने के पौधे में फंगस का अटैक हो जाए या पौधे की अनचाही वृद्धि होने लगे, जिससे पौधे में फल फूल ही न आए तो आप अपनी फसल और खेत की जमीन के अनुसार चने की फसल में यूरिया खाद का प्रयोग कर सकते हैं। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *